वन विभाग की टीम ने 2 कोबरा सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया 

Spread the love

घोरावल/सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार शाम 2 कोबरा सांप मिले। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। पहली घटना में धोवां गांव में सालिक राम मौर्य के घर में उपली निकालने के लिए एक महिला कच्चे घर के कमरे में गई। उपले निकालते समय उसने एक काले रंग के सांप को देखा और तुरंत कमरे से निकल कर परिजनों को बताया।
परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं दूसरी घटना में घोरावल नगर के वॉर्ड नंबर दो में दिनेश कुमार के घर में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। दोनों स्थानों पर कोबरा सांप दिखाई देने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार को दी गई। उनके निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा और राकेश की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों स्थानों पर कोबरा सर्प का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया।  देर शाम पकड़े गए कोबरा सांपों को बोरे में बंद कर बेलन नदी के समीप जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि दो स्थानों पर कोबरा सांप मिले, जो यह लगभग 5 फीट और 4 फीट लंबे थे। सूचना मिलने पर सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *