एनटीपीसी कुडगी द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Spread the love

विजयपुरा।सीआईएसएफ अग्निशमन विंग, एनटीपीसी कुडगी द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत 15.04.2026 को मुटगी गांव तथा 16.04.2026 को गोलसंगी गांव में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्रामीणों को अग्नि की रोकथाम, एलपीजी एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से गन्ना एवं गेहूं की फसलों में लगने वाली आग के कारणों, बचाव उपायों तथा त्वरित नियंत्रण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशामक उपकरणों के उपयोग एवं मूलभूत अग्निशमन तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *