विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत दिघुल में हुआ व्यापक वृक्षारोपण अभियान

Spread the love

दिघुल, सोनभद्र । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दिघुल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान जगत नारायण, रोजगार सेवक राजेश कुमार यादव, पंचायत सहायक चंचला देवी सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, ग्राम वन, बंधी तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। ग्राम प्रधान जगत नारायण ने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायत दिघुल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *