विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल का हरित संकल्प : वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सोनभद्र, सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) तथा श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, उनके परिजन एवं लगभग 150 जेम-2026 की बालिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संजीब कुमार साहा ने कहा कि “आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। शपथ का वाचन श्री संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) द्वारा अंग्रेजी में तथा श्री एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) द्वारा हिंदी में कराया गया। सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने प्रकृति संरक्षण, सतत विकास एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। यह आयोजन हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
