राउरकेला । इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में आगामी ‘राजभाषा पखवाड़ा’ को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं टाउनशिप क्षेत्रों में जोनवार हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। सेल, राउरकेला के जनसंपर्क –राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं का आयोजन संयंत्र के सभी 24 जोनों में किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके और राजभाषा हिंदी के प्रति सहभागिता एवं रुचि को बढ़ावा दिया जा सके। राजभाषा पखवाड़ा का मुख्य समारोह 29 सितंबर 2026 को गोपबंधु सभागार में आयोजित किया जाएगा।
8 सितंबर को एक ही दिन चार अलग-अलग स्थानों पर हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एसएमएस-II सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में एसएमएस-II विभाग के 45 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, महाप्रबंधक (एसएमएस-II), पी. प्रणय ने की। इसी दिन आरसीएल सम्मेलन कक्ष में पीपीसी, ईएमडी, पर्यावरण अभियांत्रिकी, ऑक्सीजन प्लांट तथा जल प्रबंधन विभागों के कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 26 कर्मचारियों ने भाग लिया। आरसीएल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में आरसीएल तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कार्यालय के 31 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (आरसीएल), आर. किरण उपस्थित रहे। वहीं, नगर अभियांत्रिकी सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी और बागवानी), सी. एम. चुघ ने की। इसमें टाउन इंजीनियरिंग, टाउन सर्विसेज, सीएसआर, हॉर्टिकल्चर तथा पब्लिक हेल्थ विभागों के 32 कर्मचारियों ने भाग लिया। 11 सितंबर को इस अभियान ने और गति पकड़ी, जब तीन अलग-अलग जोनों में एक साथ आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में लगभग 120 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
ज़ोन1 से, परियोजनाएं विभाग के चालीस कर्मचारियों ने परियोजनाएं सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं- वाणिज्यिक), अश्विनी कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं), राहुल अग्रवाल, और मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं), पवन गुप्ता के साथ-साथ हिंदी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पाइप प्लांट, रोल शॉप और सिलिकॉन स्टील मिल (एसएसएम) विभागों के 38 कर्मचारियों ने एसएसएम सम्मेलन कक्ष में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एसएसएम), सी आर मिश्रा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के हिंदी अधिकारी उपस्थित थे। जोन-21 में एसपी-I, एसपी-II एवं एसपी-III विभागों के 42 कर्मचारियों के लिए एसपी-II सम्मेलन कक्ष में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं का समन्वय उप प्रबंधक (जनसंपर्क -राजभाषा), अनिल झा और अनुभाग अधिकारी (राजभाषा), सिबाशीष पटनायक ने किया।
