आवंटित भूमि पर रास्ते के विवाद के चलते पेयजल टंकी निर्माण कार्य दो साल से अटका

Spread the love

वाराणसी आराजीलाईन ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से सटे कचनार गांव में पेयजल हेतु जल जीवन मिशन के लिए भूमि उपलब्ध नही होने से सीमावर्ती गांव मेहदीगंज में भूमि उपलब्ध होने पर यहाँ प्रस्तावित निर्माणाधीन पेयजल टंकी का सीडीओ हिमांशु नागपाल के निर्देश पर निरीक्षण कार्यदाई संस्था संग ग्रामीणों ने किया। निरीक्षण में पाया कि भूमि तक पहुँचने के रास्ते के विवाद के चलते पेयजल टंकी निर्माण का कार्य दो साल से अटका है। पंप हाउस का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते ग्रामीणों को कनेक्शन भी नहीं दिए गए सीडीओ ने रास्ते के विवाद सुलझा कर टंकी का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई।

यहां जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 3 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। ग्रामीणों को 11 सौ कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित है।

ग्रामीणों ने सीडीओ से मांग की है कि एसडीएम राजातालाब को विवाद निपटाने को निर्देश देकर शीघ्र टंकी निर्माण करा कर जलापूर्ति कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण नहीं होने से पारा चढ़ते ही पीने के पानी के लिए बड़ी परेशानी हो रही है। सीडीओ ने कार्यदाई संस्था के इंजीनियर अरुण, आनंद कुशवाहा, मुरली को जल्द निर्माण कराने की सख्त हिदायत दी। साथ ही एसडीएम को विवाद सुलझाने हेतु राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। मौके पर कचनार गांव के लेखपाल सुजीत कुमार पहुंचे उनका कहना था कि मेहदीगंज गांव के हल्का लेखपाल और उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में ही विवाद सुलझाया जा सकता है। यह भूमि हमारे हल्का क्षेत्र की नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *