डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय गेस्ट हाउस व  ट्रांजिट हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

Spread the love

निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल को 15 अप्रैल 2025 तक करे पूर्ण-जिलाधिकारी

भदोही / जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित परियोजना क्रमशः निर्माणाधीन राजकीय गेस्ट हाउस व 08 यूनिट ट्रांजिट हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने दोनों परियोजनाओं को गुणवत्तायुक्त व समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राम अछैबर पाल व सुभाष कुमार मौके पर अपने अधीनस्थ अवर अभियंता के साथ उपस्थित रहे । सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य फिनिशिंग स्टेज पर है जिसे 15 अप्रैल 2025 तक पूर्ण कर दिया जाएगा I निरीक्षण में निर्माण कार्य सही से न होने व फिंसिंग में लापरवाही दर्शित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने ट्रांसिट हॉस्टल के बगल में अनिर्मित पुरानी ईट के स्ट्रक्चर व झाड़ियों को साफ सफाई कराकर सुंदर पार्क बनवाने हेतु नाजिर आशीष श्रीवास्तव को निर्देशित किया। ट्रांजिट हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान भवन में खिड़की, दरवाजा, फर्श टाइल ,सीढ़ी प्लास्टर का कार्य व सेप्टिक टैंक एवं शोकपिट के कनेक्शन बिजली स्विच बोर्ड आदि का कार्य अवशेष होना पाया गया I जिससे 15 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

राजकीय गेस्ट हाउस परियोजना के संबंध में अवगत कराया गया की कार्य प्लिंथ स्तर तक पूर्ण हो चुका है जिसे माह अगस्त 2025 तक पूर्ण कराया जाएगा। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे मैनपॉवर बढ़ाते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत मानक के साथ पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें I पुरानी तहसील परिसर में स्थित एक बड़े हाल में रखे गए पुराने मतपेटिका व पत्रावलियों सहित सदर मालखाना बिल्डिंग को भी दुरुस्त करते हुए और अधिक उपयोगी बनाने का निर्देश डीएम ने दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *