डीएम ने सीतामढ़ी तीर्थ स्थल, नारेपार स्थित गौआश्रय व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

सीतामढ़ी तीर्थ स्थल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का दिया आदेश 

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा सीतामढ़ी तीर्थ स्थल परिसर में हो रहे निर्माण कार्य में प्रवेश गेट, सीढ़ी, रेलिंग, पयर्टको के बैठने वाले स्थान, हाई मास्क स्ट्रीट लाईट, हरी घास ग्राउण्ड, संतसंग हाल, गंगा नदी के किनारे पर हो रहे घाट सुन्दरीकरण सहित नारेपार स्थित गौआश्रय व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सीतामढ़ी में हो रहे पर्यटन निर्माण का औचक निरीक्षण करते हुए बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने और सीतामढ़ी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी प्राचीन तीर्थ स्थल है जहॉ पर पर्यटन विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट इत्यादि विकास कार्य किये जा रहे है, जिससे की वहॉ आने वाले पर्यटको को विभिन्न प्रकार के लाभ मिले जैसे बैठने लायक सुकुंनदायक स्थल पर कुर्सी हो इत्यादि। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि कन्टेªक्टर व कार्यदायी संस्था के द्वारा सही ढंग से कार्य नही किया गया है, निर्माण मैटेरियल भी अच्छी क्वालिटी के प्रयोग नही किये गये है।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थल व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र नारेपार का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि यहॉ पर 104 गौवंश रखे गये है,सभी गाये अच्छी कन्डीशन में है। यहॉ पर पानी व भूसा पर्याप्त मात्रा व स्टोरेज भी सुचारू रूप से की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस समय लू व भीषण गर्मी का समय चल रहा है ,यहॉ पर पानी व समय से भोजन व चिकित्सक के द्वारा पशुओं का जॉच व दवा इत्यादि व्यवस्था चाक-चौबन्द की जाय। ग्राम प्रधान ने बताया कि उसको ई-रिक्सा के माध्यम से लाया जाता है और यहॉ लाकर उसकी अलग-अगल छटाई होती है, उसको रियूज हेतु रखा जा सके या विक्रय के माध्यम से निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी, कार्यदायी संस्था व ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *