दिवाकर कौशिक ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) का पदभार संभाला

Spread the love

लखनऊ।दिवाकर कौशिक ने 1 जनवरी 2026 को उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (आरईडी) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। वर्तमान में वे एनएसपीसीएल (एनटीपीसी–सेल पावर कंपनी लिमिटेड) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत हैं तथा इससे पूर्व वे रायपुर स्थित पश्चिमी क्षेत्र–II के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।  

एनआईटी कुरुक्षेत्र से यांत्रिक अभियंता  कौशिक ने वर्ष 1987 में एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। उन्होंने इग्नू(IGNOU) से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए भी किया है। उन्हें संचालन, ईआरपी एवं आईटी के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव प्राप्त है। 38 वर्षों के अपने दीर्घ कार्यकाल में उन्होंने एनटीपीसी औरैया (उ.प्र.), फरीदाबाद (हरियाणा), कॉर्पोरेट केंद्र ईओसी नोएडा (उ.प्र.), दादरी (उ.प्र.) तथा मौदा (महाराष्ट्र) सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में सेवाएँ दी हैं। अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने एनटीपीसी औरैया (उ.प्र.), एनटीपीसी सिम्हाद्री (आंध्र प्रदेश) तथा एनटीपीसी लारा  (छत्तीसगढ़) के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है।

अपने समृद्ध एवं विविध अनुभव के साथ,  कौशिक के मार्गदर्शन और गतिशील नेतृत्व में आने वाले दिनों में एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय को उल्लेखनीय लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *