जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का किया निरीक्षण

Spread the love

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह  ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कियें। इस दौरान गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगे सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से बारी-बारी से ई0वी0एम0 व पी0पी0 पेट के कक्षों की स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर के आस-पास के झाड़ियों का कटान कराने के साथ ही साफ-सफाई भी करा ली जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/राव)  सहदेव कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी  जगरूप सिंह पटेल, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण, निर्वाचन कार्यालय के नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *