जिलाधिकारी ने केकराही बूथ का किया औचक निरीक्षण, 31 जनवरी को विशेष मतदाता अभियान

Spread the love

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने करमा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही स्थित मतदान बूथ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भरे जा रहे फॉर्म-6 की प्रक्रिया की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 के साथ अनुलग्नक-4 घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लिए जाएं। दस्तावेजों में पूरा पता, फोटो और मोबाइल नंबर शामिल होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और फॉर्म-6 के माध्यम से भरे गए आवेदनों की स्थिति जानी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *