जिलाधिकारी ने थाना सुरियावां का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

भदोही। शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही द्वारा  शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के साथ थाना सुरियावां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, माल-खाना, शस्त्रागार व महिला हेल्प-डेस्क आदि का अवलोकन किया गया। रजिस्टर/अभिलेखों के बेहतर रखरखाव व अद्यतन रखने तथा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *