आम जनता की समस्याओं पर त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना हो सुनिश्चित, शिथिलता बरतने वाले राजस्व कर्मियों पर होगी कार्यवाही
चंदौली। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुवे जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

तहसील नौगढ़ के परिसर में जिलाधिकारी द्वारा *एक पेड़ मां के नाम* वृक्षारोपण किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलग-अलग गांव की कुछ महिलाओं ने आवास,विजली सहित अन्य के लिए मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को सत्यापन कर पात्र लोगों का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकार, उप जिलाधिकारी नौगढ़, तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण कर संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए
