मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आवासीय,मत्स्य पट्टों एवं निःशुल्क खतौनी का हुआ वितरण

Spread the love

वरासत में महिलाओं का नाम अंकित कराकर निःशुल्क खतौनी प्रदान की गई, मिला संपत्ति में बराबरी का अधिकार और सुरक्षा -डीएम

मिशन शक्ति 5 में आवासीय पट्टों से महिलाओं को सुरक्षित आवास एवं मत्स्य पट्टों से रोजगार एवं आय के महिलाओं को मिले नए अवसर

भदोही । महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन पर आधारित मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन पर केन्द्रित तथा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार के कार्यक्रम के अन्तर्गत के अंतर्गत जिलाधिकारी शैलेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में तहसील ज्ञानपुर में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पात्र महिलाओं को आवासीय पट्टों एवं मत्स्य पट्टों का वितरण उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह और तहसीलदार अजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में वरासत में महिलाओं का नाम अंकित कराकर निःशुल्क खतौनी भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें संपत्ति में बराबरी का अधिकार और सुरक्षा मिलेगी। द्वय अधिकारियों ने कहा कि आवासीय पट्टों से महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा, मत्स्य पट्टों से रोजगार एवं आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे और खतौनी वितरण से वे संपत्ति अधिकार में सशक्त बनेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *