एनटीपीसी दर्लिपाली में विश्व हिंदी दिवस का गरिमामय आयोजन

Spread the love

संकल्प : कार्यालयीय कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग, इसके प्रचार‑प्रसार और राजभाषा नीति के अनुपालन हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे

एनटीपीसी, दर्लिपाली राजभाषा संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध – फ़ैज़ तैय्यब, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख

दर्लिपाली । एनटीपीसी, दर्लिपाली के प्रशासनिक भवन में आज विश्व हिंदी दिवस बड़े ही औपचारिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के संवर्धन, सरकारी कार्यों में इसके व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा कर्मचारियों में भाषाई जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  फ़ैज़ तैय्यब, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ  राधे श्याम मौर्य, महाप्रबंधक महोदय सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा हिंदी प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर हिंदी के उपयोग एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मचारीगणों ने सामूहिक रूप से राजभाषा हिंदी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए हिंदी प्रतिज्ञा ग्रहण की। प्रतिज्ञा के माध्यम से कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यालयीय कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग, इसके प्रचार‑प्रसार और राजभाषा नीति के अनुपालन हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी कर्मचारियों को हिंदी के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। शपथ कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ई‑8 एवं उससे उच्च स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिंदी वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। इसके पश्चात अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु प्रशासनिक एवं विद्युत हिंदी शब्दावली प्रतियोगिता तथा राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में हिंदीतर भाषी कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्ण भागीदारी की, और सभी प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। विश्व हिंदी दिवस का यह आयोजन एनटीपीसी, दर्लिपाली में भाषा‑संवर्धन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *