सोनभद्र। ओबरा तहसील प्रांगण में बुधवार को चन्दा कुमारी पुत्री स्व० भैरो (अनुसूचित जाति), निवासी बिल्ली मारकुण्डी ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपकर अवगत करायी है कि मौजा ग्राम बिल्ली मारकुण्डी, थाना व तहसील ओबरा स्थित मेसर्स साईं बाबा स्टोन वर्क्स व मेसर्स माँ कामाख्या स्टोन वक्र्स इन दोनों स्वीकृत खनन पट्टा में मानक से अधिक लगभग 2 गुना से ज्यादा पत्थर खनन परिवहन हो चुका है जिसके कारण खदान अत्यन्त गहरी हो गयी है, गहरी खदान के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना-दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। पूर्व में प्रार्थिनी के पिता स्व० भैरो द्वारा उक्त अवैध खनन के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया गया था परन्तु उस पर कोई कार्यवाही विभाग द्वारा नहीं की गयी। जबकि इसके पूर्व पट्टा धारक के ऊपर अवैध खनन की कार्यवाही भी हो चुकी है। प्रार्थिनी के पिता स्व० भैरो की आराजी सं0 5407क रकबा लगभग 2.5 बीघा उक्त खदान में जमीन है, उक्त खदान में मानक से अधिक 2 गुना खनन हो चुका है, चूंकि प्रार्थिनी की जमीन उक्त लीज में है इसलिए प्रार्थिनी आपको पूर्व में ही सूचित कर रही है कि यदि कोई पेनाल्टी/आर०सी० विभाग से जारी होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उक्त फर्म की होगी। यदि इस मामले की जॉच नही किया जायेगा तो प्रार्थिनी लोकतांत्रिक तरीके से धरना व आन्दोलन व आत्मदाह के लिए विवश होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर राधेश्याम, लाल चंद, संजय कुमार, कन्हैया लाल, लल्ली, जानकी, इन्द्रावती देवी, फूलमती देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद रहीं।
खनन पट्टे पर रोक की मांग : पीड़ित ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
