संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरहा महुअरिया चेतवा में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के पास महुआ के पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया। मृतक की पहचान मुकेश 20 वर्ष पुत्र राधे बियार के रूप में हुई है।पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *