अहरौरा, मिर्जापुर। तीज के तीसरे दिन क्षेत्र के दुर्गा जी पहाड़ी पर लगने वाला कजरहवा मेला बुधवार को लगा मेले में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी वही हजारों की संख्या में आस्थावानों ने दुर्गा जी मंदिर में पहुंच कर जगत जननी जगदंबा के चरणों में मत्था नवाया। इसके साथ ही मेले में बच्चों ने झूले का आनंद लिया तो लोगो ने जमकर चाट, पकौड़े, गोलगप्पे का स्वाद लिया।

नगर के इस प्राचीन कजरहवा मेले में सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू कर दिए थे मेला स्थल पर खिलौने, मिठाइयों, सौन्दर्य प्रसाधनों, सहित हजारों दुकानें सजी हुई थी । शाम होते होते एक लाख से अधिक संख्या में लोग मेला स्थल पर पहुंच गए दुर्गा जी मंदिर से लेकर पूरी पहाड़ी और मंदिर के नीचे रोड तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि मंदिर पर साफ सफाई सहित पेयजल प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका की तरफ से किया गया है। इसके गणेश पांडेय, चंद्र पांडेय, शिव पांडेय, सौरभ पांडेय भक्तों के सहयोग में लगे रहे। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी लगाएं गए थे।
