एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइनिंग परियोजना द्वारा भद्रकाली मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण हेतु सहयोग

Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइनिंग परियोजना ने जिला प्रशासन, हज़ारीबाग को भद्रकाली मंदिर के पास स्तिथ इतखोरी मोड़ (हज़ारीबाग से इतखोरी जाने के मार्ग ) पर मंदिर के लिये एक प्रवेश द्वार निर्माण हेतु सहयोग के अनुरोध के क्रम में ₹10,63,800 की राशि जिला उपायुक्त, हज़ारीबाग को प्रदान की है।

यह राशि एक *तोरण द्वार* (आर्च गेट) के निर्माण हेतु दी गई है, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा और श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी। यह तोरण द्वार, भद्रकाली मंदिर के प्रवेश बिंदु पर स्थापित किया जाएगा, जो धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थल है।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख,  नवीन गुप्ता ने जिला उपायुक्त को चेक सौंपा और कहा, “एनटीपीसी, देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी सदैव संकल्पित है। यह सहयोग हमारी सीएसआर पहल का हिस्सा है और हमें गर्व है कि हम इस पवित्र स्थल के सौंदर्यीकरण में योगदान दे रहे हैं। इस मौक़े पर अपर महाप्रबंधक  नीलमाधाब स्वाइन भी मौजूद थे।” इस योगदान से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *