सीएमपीडीआई ने ‘यथासंभव प्रयास संपूर्ण विकास’ रांची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

रांची / सीएमपीडीआई ने रांची के कांके प्रखंड के 5 सरकारी स्कूलों में ‘‘पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम’’ नामक एक सीएसआर परियोजना के कार्यान्वयन के लिए यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास (आईपीएसवी), रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस परियोजना का उद्देश्य स्वच्छ व सुरक्षित पेचजल, सौर ऊर्जा, मासिक धर्म स्वच्छता सहायता, पोषण पूरकता और स्मार्ट कक्षाओं जैसे पांच विषयगत क्षेत्रों में लगभग 1500 सरकारी स्कूली छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करना है। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) आर0के0 महापात्रा की उपस्थिति में संस्थान के सीएसआर के नोडल अधिकारी  संदीप कुमार भगत और वाईपीएसवी के सचिव इंद्रजीत कुमार ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

NTPC

इस समझौता ज्ञापन के तहत सीएमपीडीआई पेयजल प्रणालियों की संस्थापना, सौर प्रकाश व्यवस्था, स्मार्ट कक्षाएं, सैनिटरी पैड डिस्पेंसर और बाजरा-आधारित पोषण पूरकों के वितरण के साथ-साथ स्वच्छता और डिजिटल शिक्षा पर जागरूकता सत्रों की सुविधा प्रदान करेगा। सीएमपीडीआई के सीएसआर निधि से चालू वित्त वर्ष में इस परियोजना के लिए 32.73 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस परियोजना को आगामी छह महीनों में क्रियान्वित किया जाएगा और संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था के साथ स्कूलों को सौंप दिया जाएगा। यह पहल सीएमपीडीआई की सामाजिक निगमित दायित्व जनादेश के अंतर्गत समावेशी विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *