रांची । सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘‘मयूरी हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री अरबिंद प्रसाद-वरीय केमिस्ट एवं श्री शंकर साव-सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ ने कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्जी, टुकलाल निराला एवं विजय कुमार तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अमरजीत कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।
