एनटीपीसी दादरी में स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन

Spread the love

गौतमबुद्ध नगर।एनटीपीसी दादरी परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन पूर्ण उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दौरान कई रचनात्मक और प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित हुए।

पखवाड़े की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसके बाद टाउनशिप व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता पदयात्रा का आयोजन हुआ। टाउनशिप स्थित महिलाओं हेतु निबंध प्रतियोगिता रखी गई। ITI ऊंचा अमीरपुर में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सरवेश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थलों की सफाई की गई।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोकथाम हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। सफाईकर्मियों के लिए हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों में सफाई अभियानों के साथ डस्टबिन वितरित किए गए।

जल संरक्षण व खुले में आग जलाने से रोकथाम हेतु जनजागरूकता व्याख्यान एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। GEM प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान भी संचालित किया गया।

यह पखवाड़ा जन-सहभागिता, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणास्पद उदाहरण रहा, जो स्वच्छ भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *