कचहरी के प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ी बाइक का  चालान, पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करने की हिदायत

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कचहरी परिसर की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र (नो पार्किंग जोन) में लापरवाही से खड़ी की गई एक मोटरसाइकिल का पुलिस द्वारा चालान काटा गया।यह संयुक्त कार्रवाई दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी के नेतृत्व में की गई। परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण होने वाली असुविधा को देखते हुए दोनों संघों के अध्यक्षों ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान चलाया। इस दौरान कचहरी परिसर में आने वाले सभी वाहन स्वामियों और वादकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई वाहन खड़ा पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *