शाहगंज,सोनभद्र। स्थानीय कस्बा पुलिस चौकी में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अलविदा जुमा, ईद तथा चैत्र नवरात्र को सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील किया। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। इसमें किसी तरह की दखलंदाजी ठीक नहीं होगी। इस मौके पर जलील खान, इरशान खान,अमर बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार केसरी, सेराज, प्रफुल्ल पांडे, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार
