सीसीएल ने पिपरवार सहित सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया भव्य आयोजन

Spread the love

सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह ने पिपरवार में किया योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपने सभी एरिया में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी श्रृंखला में पिपरवार एरिया के मैदान नंबर-4 में एक विशाल योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार, पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार, सीसीएल हैडक्वाटर के अधिकारी, कर्मचारीगण, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिला कर्मी, ग्रामीण, हितधारक और हजारों की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में पिपरवार जीएम संजीव कुमार का अहम योगदान रहा। 

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि  “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आंतरिक ऊर्जा को भी जागृत करता है। सीसीएल अपने कर्मचारियों और समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

प्रसिद्ध योग गुरु  गिरिन गोविंद जी ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री गिरिन गोविंद वर्तमान में श्री श्री योग के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे योग जीवन में संतुलन और शांति लाता है।  इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम : “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आज 11वाँ वर्ष बड़े गर्व और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारत की प्राचीन योग परंपरा पूरे विश्व को एकता, शांति और स्वास्थ्य का संदेश देने का माध्यम है। यह आयोजन सीसीएल के सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य के प्रति सजग दृष्टिकोण और कर्मचारियों व समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक है। योग दिवस जैसे आयोजनों से सीसीएल कार्यस्थलों पर सकारात्मक ऊर्जा और जीवनशैली में संतुलन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *