Category: ODISA

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में सफल एवं महत्वपूर्ण नए हस्तक्षेपों के साथ महामरामत्ती कार्य सम्पन्न

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में सफल एवं महत्वपूर्ण नए हस्तक्षेपों के साथ महामरामत्ती कार्य सम्पन्न

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएम्एस-2) की टीम ने कन्वर्टर-3 के महामरामत्ती तथा रिलाइनिंग शटडाउन कार्य को निर्धारित समय से काफी पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस शटडाउन में पहली बार किए गए अत्यंत जटिल एवं महत्वपूर्ण कार्य में टॉप कोन के साथ मूवेबल हुड एवं फिन ट्यूब बंडल के प्रतिस्थापन का सफल निष्पादन भी शामिल था। इसके साथ ही जीसीपी, स्क्रबिंग टावर, कन्वर्टर शेल तथा अन्य संबद्धित उपकरणों में व्यापक मरम्मती कार्य तथा कन्वर्टर-सी  की पूर्ण रिलाइनिंग भी की गई। शटडाउन अवधि के दौरान, अनुरक्षण टीमों ने कैस्टर-1, एलएचऍफ़-2ए तथा आरएचओबी उपकरणों के महामरामत्ती कार्य भी प्रभावी ढंग से समन्वित करते हुए पूरे किए गए जिसमें वेसल रोप प्रतिस्थापन, क्युसी वाटर जैकेट एवं फ्रेम परिवर्तन तथा स्टीम डक्ट का प्रतिस्थापन जैसे कई महत्वपूर्ण प्रथम-बार की गतिविधियाँ शामिल थीं।

    ‘शून्य हानि’ का विशेष ध्यान रखते हुए, सभी गतिविधियाँ विभागीय सुरक्षा टीम तथा विभागीय सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सतत निगरानी के तहत बिना किसी अहित घटना के पूरी की गईं। रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग सर्विसेज, इंजीनियरिंग शॉप्स, ऍफ़एमएम तथा कई केंद्रीय सहायक एजेंसियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2),  एम जी श्रीकांत के नेतृत्व में की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ तैयारी, संसाधनों के उत्तम उपयोग तथा सभी अनुभागीय प्रमुखों एवं उनकी टीमों के समन्वित प्रयासों की बदौलत यह शटडाउन निर्धारित समय से लगभग तीन शिफ्ट पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस उपलब्धि के साथ एसएमएस-2 अब परिचालन दक्षता में वृद्धि करते हुए आगामी दिनों में और भी ऊँचे उत्पादन लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए पूर्णतः तैयार है।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र को प्रतिष्ठित 16वाँ कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता प्लैटिनम पुरस्कार हासिल

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र को प्रतिष्ठित 16वाँ कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता प्लैटिनम पुरस्कार हासिल

    राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने सुरक्षा में अपने शानदार प्रदर्शन और शून्य मृत्यु-दर हासिल करने के लिए प्लैटिनम श्रेणी  में प्रतिष्ठित 16वाँ कलिंग सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार- 2024 जीता है। 19 नवंबर 2025 को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रिय सुरक्षा सम्मलेन -2025 में, आरएसपी की ओर से कार्यपालक निदेशक (संकार्य), बिस्वरंजन पलाई, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अबकाश बेहरा और महाप्रबंधक प्रभारी (एसएसएम), चित्त रंजन मिश्रा ने पुरस्कार ग्रहण किया । ओडिशा की माननीय स्पीकर श्रीमती सुरमा पाढ़ी ने पुरस्कार प्रदान किये । इस पुरस्कार ने वृत्तिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण  के प्रति आरएसपी  के प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है।यह उपलब्धि एक बार फिर दर्शाती है कि आरएसपी अपने कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और संयंत्र परिसर में उपस्थित सभी लोगों की सुरक्षा के प्रति अत्यंत सजग और प्रतिबद्ध है। जोखिमों की समय पर पहचान, नियमित प्रशिक्षण और अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के कारण संयंत्र ने सुरक्षा के क्षेत्र में यह उत्कृष्ट मानक हासिल किया है।एसएससी द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रिय सुरक्षा सम्मलेन में देशभर से सुरक्षा विशेषज्ञ, पेशेवर और विभिन्न संस्थान शामिल हुए, जहाँ व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं, नवाचारों और अनुभवों को साझा किया गया।

  • सेल आरएसपी पावरलिफ्टिंग टीम का छठी राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन

    सेल आरएसपी पावरलिफ्टिंग टीम का छठी राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन

    राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की पावरलिफ्टिंग टीम ने 13 से 16 सितंबर, 2025 तक मलकानगिरी में आयोजित छठी राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करके कंपनी का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों के एक मजबूत दल ने सेल आरएसपी का प्रतिनिधित्व किया।  उत्कृष्ट कौशल, शक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए, टीम ने 11 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते। टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके अनुशासित प्रशिक्षण और गहन समर्पण को दर्शाता है, जो क्रीड़ा विभाग के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से संभव हुआ है। उनकी सफलता सेल, आरएसपी के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है तथा उभरते पावरलिफ्टरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

  • एनटीपीसी दर्लिपाली परियोजना के विस्तार हेतु सफलतापूर्वक ग्राम सभा का आयोजन

    एनटीपीसी दर्लिपाली परियोजना के विस्तार हेतु सफलतापूर्वक ग्राम सभा का आयोजन

    दर्लिपाली। बुधवार को एनटीपीसी दर्लिपाली के अतिरिक्त यूनिट (1×800 मेगावाट) की स्थापना के लिए ओड़ीशा के सुन्दरगढ़ ज़िले में भूमि अधिग्रहण आवेदन प्रस्तुत करने की पूर्व औपचारिक प्रक्रिया के तहत बुधवार को दर्लिपाली ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सुश्री अतिसी परिडा, ब्लॉक विकास अधिकारी, लेफरीपाड़ा, सुन्दरगढ़, एवं सुश्री नलिनी कुमुरा, सरपंच, दर्लिपाली ने की। बैठक में भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारी, एनटीपीसी प्रतिनिधि एवं दर्लिपाली ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

    बैठक में बताया गया कि सुन्दरगढ़ एक अनुसूचित जिला होने के कारण यह ग्राम सभा पीईएसए अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई। सत्र के दौरान परियोजना अधिकारियों ने आगामी विस्तार परियोजना तथा अधिग्रहण हेतु प्रस्तावित भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। ग्रामवासियों ने ग्राम सभा में सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए कंपनी से सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत अतिरिक्त विकासात्मक पहलों को लागू करने का आग्रह किया। एनटीपीसी अधिकारियों ने दर्लिपाली एवं इसके आसपास के गांवों में पूर्व में किए गए विभिन्न विकास एवं कल्याण कार्यों की जानकारी साझा की तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की पहलें जारी रहेंगी।

  • जगन्नाथ नायक वाराणसी भ्रमण यात्रा के दौरान लापता 

    जगन्नाथ नायक वाराणसी भ्रमण यात्रा के दौरान लापता 

    ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा भारत गौरव ट्रेन से पर्यटकों के साथ आये थे काशी 

    वाराणसी। ओडिशा सरकार के पर्यटक विभाग के द्वारा प्रचलित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत शामिल हुए IRCTC ट्रेन भारत गौरव में जगन्नाथ नायक, उम्र-65 साल, ऊंचा-5 फीट 2 इंच, रंग-सांवला, लिंग-पुरुष, ग्राम-टांगरी, ब्लॉक- तेलकोई, जिला-क्योंझर, ओडिशा वाराणसी दर्शन के लिए आये हुए थे l तारीख 08/11/2025 को तीर्थ यात्रा के दौरान वाराणसी आए हुए श्री जगन्नाथ नायक सारनाथ स्थित मवैया रोड राज शांति होटल में ठहरे हुए थे । ओ रात्रि भोजन करने के बाद करीब रात के 10.40 बजे  होटल से लापता हो गए हैं l श्री जगन्नाथ नायक लापता होने के दौरान हरि टी शर्ट, सफेद रंग का  धोती  पहने हुए थे एवं सिर्फ ओड़िया भाषा ही बोल पाते है l  श्री जगन्नाथ नायक लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन केस नंबर 0092/2025 ऐतला किया गया है l स्थानीय पुलिस प्रशासन और उड़ीसा प्रशासन संदिग्ध जगहें पर खोजबीन जारी है l मगर श्री जगन्नाथ नायक  की कोई सूचना अभी तक नहीं मिल पा रही है l श्री जगन्नाथ नायक अगर किसी भी व्यक्ति को दिखते या मिलते है तो पास बाली चौकी या थाने में तुरंत संपर्क करें। सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति को ओडिशा प्रशासन के द्वारा 10000 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। विस्तृत विवरण देने के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष का फोन नंबर- 9454404398 और सह निर्देशक ओडिशा सरकार का फोन नंबर 9337252652 में  संपर्क करें।

  • राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा कुआरमुंडा प्रखंड में आयोजित बहु-आयामी स्वास्थ्य शिविर से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा कुआरमुंडा प्रखंड में आयोजित बहु-आयामी स्वास्थ्य शिविर से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा 15 नवंबर को कुआरमुंडा प्रखंड के कचारू गाँव स्थित रताखंडी राजकीय उच्च विद्यालय में एक बहु–विषयक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा आरएसपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (एमएंडएचएस) विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. जयंत कुमार आचार्य, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर), सुश्री मुनमुन मित्रा, महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री बी मल्लिक, उप महाप्रबंधक (सीएसआर),  आर एस बाड़ा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर),  टी बी टोप्पो, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर),  बी जेना, उप प्रबंधक (सीएसआर)  एस के सुकुला और आरएसपी के अन्य अधिकारियों ने शिविर का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। 

    मरीजों की जाँच करने वाली आरएसपी की डॉक्टरों की टीम में डॉ. सोनिया जोशी (नेत्र रोग),  डॉ. गौतम दास (ईएनटी), डॉ. मनोज कुमार प्रधान (शल्य चिकित्सा), डॉ. मनभंजन मुंड (बाल रोग),  डॉ. दिव्या (ओ एंड जी), डॉ. लीजा देव (दंत चिकित्सा) और डॉ. नीलकंठ साहू (चिकित्सा) शामिल थे। उन्हें सुश्री मौसमी किशन, सुश्री भाग्यश्री, सुश्री सस्मिता ओराम, कुमारी पूर्णिमा ठाकुर और सीएसआर समन्वयक श्री बी के महापात्र द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान की गई।  शिविर में 261 मरीजों की जाँच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयाँ और परामर्श प्रदान किये गए । इसके अलावा, विभिन्न सीएसआर योजनाओं के तहत इस्पात जनरल अस्पताल में आगे के इलाज के लिए 5 मरीजों की पहचान भी की गई।  उल्लेखनीय है कि, आरएसपी द्वारा पार्श्वांचल गांवों में आयोजित किए जा रहे चिकित्सा शिविर न केवल दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों तक पहुंचते हैं बल्कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आईजीएच में मुफ्त इलाज के लिए महंगी शल्यचिकित्सा भी प्रदान करते हैं।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट -2 में अभिनव समाधान से सिंटर की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट -2 में अभिनव समाधान से सिंटर की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सिंटर प्लांट – 2 की उद्यमी टीम ने सिंटर की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक अभिनव समाधान लागू किया है। टीम ने प्रेषण श्रृंखला के च्यूट में विशेष अग्रेस्सन लाइनर सफलतापूर्वक स्थापित किए, जिसके परिणामस्वरूप ब्लास्ट फर्नेस-1 को आपूर्ति किए जाने वाले  सिंटर की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।  मौजूदा प्रणाली में, सिंटर एक कन्वेयर से दूसरे कन्वेयर में जाते समय लगातार सात ऊर्ध्वाधर गिरावटों से गुजरता है। इन बार-बार होने वाले प्रभावों से पहले सिंटर का काफी क्षरण होता था, जिससे फाइन्स का उत्पादन बढ़ जाता था और ब्लास्ट फर्नेस में चार्ज की जाने वाली सामग्री की प्रभावशीलता कम हो जाती थी।  इस चुनौती का समाधान करने के लिए, संयंत्र ने नए उच्च-प्रभाव, घर्षण-प्रतिरोधी लाइनर पेश किए हैं। इनकी स्थापना के साथ, सिंटर क्षरण में उल्लेखनीय कमी आई है। इस पहल ने फाइन्स के उत्पादन को कम करने और संवहन के दौरान सिंटर के आकार को बेहतर बनाए रखने में योगदान दिया है। नए लाइनर्स ने च्यूट्स में प्रवाह के गुणों को सुधारकर रखरखाव की आवश्यकता कम करते हुए परिचालन विश्वसनीयता को भी बढ़ाया है। यह पहल सिंटर हैंडलिंग प्रणाली को मजबूत बनाने और समग्र संयंत्र प्रदर्शन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में नये प्लेट मिल की महामरम्मती ‘शून्य क्षति’’ के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में नये प्लेट मिल की महामरम्मती ‘शून्य क्षति’’ के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की नये प्लेट मिल (एनपीएम) की महामरम्मती दस दिनों की नियोजित अवधि, अर्थात 3 से 12 नवंबर 2025 तक, सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। यह व्यापक मरम्मती अभियान ‘शून्य क्षति’ के दृढ़ संकल्प के साथ शुरू किया गया और सावधानीपूर्वक योजनाबद्धता के साथ और टीम वर्क के माध्यम से सुरक्षित, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया गया।  इस महामरम्मती के दौरान, रीहीटिंग फर्नेस, रोलिंग मिल स्टैंड, फिनिशिंग लाइन उपकरण और कई संबंधित सहायक उपकरणों जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों की पूरी तरह से मरम्मत की गई और निर्धारित समय के अनुसार उनका रखरखाव किया गया। 

    नियमित निवारक और सुधारात्मक रखरखाव कार्यों के अलावा, कई पहली बार और अभिनव गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न की गईं, जिनमें रीहीटिंग फर्नेस (आरएचएफ) की एमिसिविटी कोटिंग, पूरे स्केल चैनल की मशीनीकृत स्केल सफाई, स्केल पिट क्रेन ट्रॉली का प्रतिस्थापन, आरएचएफ चार्जिंग साइड लिंटेल प्रतिस्थापन, 4 डीएसटीएस पिंच रोल का प्रतिस्थापन और फिनिशिंग लाइन एल-1 सिस्टम अपग्रेडेशन शामिल हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर इन महत्वपूर्ण गतिविधियों का सफल निष्पादन सभी संबंधित टीमों के बीच घनिष्ठ समन्वय और कई विभागों के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संभव हो सका।  महा मरम्मती अवधि के दौरान सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। आरएचएफ के पास एक सेफ्टी कॉर्नर की स्थापना, “यू” सील ड्रेन वाल्व लॉकिंग का कार्यान्वयन, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टूलबॉक्स वार्ता (टीबीटी), सीमित स्थान और ऊँचाई कार्य परमिट (पीटीडब्ल्यू) जारी करना, और भूमिगत स्केल चैनलों में ऑक्सीजन के स्तर की दैनिक निगरानी जैसी पहलों को लगन से किया गया। पूरा अभियान ‘शून्य क्षति’ के साथ संपन्न हुआ, जिसमें किसी भी घटना या दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। यह उल्लेखनीय उपलब्धि नए प्लेट मिल की महा मरम्मती में शामिल सभी लोगों द्वारा प्रदर्शित मज़बूत सुरक्षा संस्कृति, नवाचार, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। यह कार्य मुख्य महाप्रबंधक (एनपीएम एवं एसपीपी), श्री आर के मुदुली के मार्गदर्शन और एनपीएम के विभिन्न अनुभागों के प्रमुखों के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 5S निगरानी लेखा परीक्षा आयोजित

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 5S निगरानी लेखा परीक्षा आयोजित

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में 8 नवंबर, 2025 को एक दिवसीय 5S निगरानी लेखा परीक्षा आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ), आतिश चंद्र सरकार ने कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) सम्मेलन कक्ष ‘समागम’ में आयोजित उद्घाटन और समापन दोनों बैठकों की अध्यक्षता की। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (बीई और आईईडी),  राकेश वर्मा उपस्थित थे। बैठक में संबंधित विभागों के संबद्ध अधिकारियों ने भाग लिया। 

    यह लेखा परीक्षा क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई), सिकंदराबाद के सीओओ (टीक्यूएम), सुनील श्रीवास्तव और क्यूसीएफआई, राउरकेला शाखा के सचिव,  एस सी प्रसाद द्वारा किया गया। आरएसपी में 5S कार्यान्वयन के तहत, जिन तीन इकाइयों में ऑडिट किया गया, वे थे, रोल शॉप, ऑक्सीजन प्लांट और मैकेनिकल शॉप। पहली बार, रोल शॉप विभाग के अंतर्गत एचएसएम-2 स्थित रोल शॉप-5 को लेखा परीक्षा के लिए प्रस्तावित किया गया और लेखा परीक्षकों  द्वारा इसे सफलतापूर्वक 5एस  प्रणाली में शामिल किया गया। लेखापरीक्षकों ने संचालन समिति समीक्षा अभिलेख, जागृति समीक्षा अभिलेख, सूक्ष्म-स्तरीय समीक्षा अभिलेख, स्व-लेखापरीक्षा एवं प्रबंधन लेखापरीक्षा अभिलेख, तथा गृह व्यवस्था एवं रखरखाव अनुसूचियों के साथ-साथ स्थल भ्रमण का भी लेखापरीक्षा किया।लेखापरीक्षा का समन्वय महाप्रबंधक प्रभारी (बीई),  अनुबिंदो मोहंती और बीई समूह द्वारा किया गया। लेखापरीक्षित विभागों ने व्यापक गृह व्यवस्था, फर्श चिह्नांकन, अप्रयुक्त पुर्जों, औजारों और उपकरणों का निपटान, तथा पुर्जों और संयोजनों की पुनर्व्यवस्था का कार्य किया। प्रत्येक वस्तु और गतिविधि के लिए निर्दिष्ट स्थान भी स्थापित किए गए। तीनों विभागों को 5S प्रमाणन जारी रखने के लिए सफलतापूर्वक अनुशंसित किया गया।

  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में नए अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य शुरू 

    सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में नए अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य शुरू 

    राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के आगामी फुटबॉल मैदान के लिए 4 नवंबर 2025 को इस्पात स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम के बीच स्थित स्थल पर भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन आरएसपी द्वारा अपने खेल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने और कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के बीच तंदरुस्ती और मनोरंजन की संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

    इस समारोह का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सीएसआर),  टी. जी. कानेकर ने किया। इस अवसर पर आरएसपी के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा अनुष्ठानों के साथ हुई। समारोह के एक भाग के रूप में, श्री कानेकर ने प्रतीकात्मक भूमिपूजन किया, जो नए फुटबॉल सुविधा केंद्र के निर्माण की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक था। इसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा परियोजना के लेआउट और इसकी मुख्य विशेषताओं पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए,  कानेकर ने इस्पात शहर में विभिन्न खेल विधाओं को बढ़ावा देने में खेल विभाग की सक्रिय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आगामी फुटबॉल मैदान, इस्पात स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम में पहले से उपलब्ध शानदार सुविधाओं के पूरक के रूप में, आरएसपी के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को और समृद्ध करेगा। प्रस्तावित फुटबॉल मैदान को आधुनिक मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में देखा गया है। इसमें एक दर्शक दीर्घा, हाई-मास्ट लाइटिंग, टॉयलेट-सह-चेंजिंग रूम, अभ्यास क्षेत्र और खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधाएँ होंगी। साथ ही, यह साल भर उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए जल निकासी और टर्फ प्रबंधन प्रणालियों से लैस होगा। एक बार पूरा हो जाने पर, फुटबॉल मैदान  फुटबॉल टूर्नामेंट, प्रशिक्षण सत्रों और मनोरंजक गतिविधियों के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरने की उम्मीद है, जो खेल उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में राउरकेला की स्थिति को और मजबूत करेगा।