गेहूँ की दूसरी सिंचाई के लिए आठ फ़रवरी से खुलेंगी जरगो बांध की नहरें 

Spread the love

किसान कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 

 अहरौरा, मिर्जापुर । किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक मंगलवार को इमलिया चट्टी स्थित अतरौली डाक बंगले पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में  हुई बैठक में गेहूं की दूसरी सिंचाई के लिए आठ फरवरी से ज़रगो बांध की नहरों को चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई बैठक में बताया गया की जलाशय का पंसाल 320 फ़ीट है । जो अभी तक के जलाशय के इतिहास मे 20 जनवरी को कभी नहीं रहा है ।

इस पर हर्ष व्यक्त किया गया साथ ही गेहूं की सिंचाई हेतु नहरो की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया और सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया की नहरो के संचालन के पूर्व जहाँ कहीं भी कोई नहर में टूट फूट हो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए।

 बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, हरिशंकर सिंह,सरदार अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, त्रिभुवन सिंह, सेवा राम सिंह, राधेश्याम गोड, अवधेश सिंह, कमलेश सिंह, सर्वजीत सिंह, जगदीश सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुशील सिंह, चंद्रशेखर सिंह, लक्ष्मण सिंह, श्रवण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *