लातेहार। बनहरदी कोयला परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम आन अंचल चंदवा में लगभग 120 जरूरतमंद तथा बुजुर्ग व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। हितग्राहियों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की गई एवं प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर पीवीयूएनएल बनहरदी परियोजना से आर बी सिंह (अपर महाप्रबंधक) , सिद्धार्थ शंकर, (अपर महाप्रबंधक) अमरेश चंद्र राउल (उप महाप्रबंधक), विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (आर एंड आर) अबीरलाल नाथ (कार्यपालक) उपस्थित रहे।
सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा बुजुर्गों और जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
