ट्रेन ठहराव व संचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों का काला झंडा प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Spread the love

विंढमगंज, सोनभद्र।  ट्रेन के ठहराव व संचालन की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को गांधी पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में काला झंडा और ट्रेन रुकेगा जब, मतदान होगा तब जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीण सुभाष तिराहा से वीआईपी गली, खानी मार्केट होते हुए गांधी पार्क पहुंचे।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से रांची-चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव और त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।व्यापार मंडल महामंत्री विकास कुमार जायसवाल उर्फ टिंकू जायसवाल ने कहा कि ट्रेन गुजरती जरूर है, लेकिन ठहराव न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक ट्रेन का ठहराव और संचालन नहीं होगा, तब तक आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *