वेलकप गांव में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

Spread the love

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के वेलकप गांव बूथ संख्या 29 पर मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत व भाजपा मंडल अध्यक्ष दशरथ कुमार सोनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने इस दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 123 वां एपिसोड जारी हो गया है। देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरू हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग अब सशक्तिकरण का जरिया बन गया है। इस मौके पर आलोक पांडेय, ग्राम प्रधान संजय सिंह, कप्तान कोल, राम भारत कोल, सुरेश कोल, भोला कोल,  कवि शंकर यादव, धर्मशिला कोल, सुमन कोल, शारदा कोल, अनीता कोल, प्रमिला कोल, सरस्वती कोल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *