कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

Spread the love

ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित खप्पर बाबा मोड़ के पास शनिवार को दोपहर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही कार भी पलट गई लेकिन कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए और कार से निकल कर आसपास चले गए वही घायल बाइक सवार को स्थानीय सी एच सी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित खप्पड़ बाबा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार क्षेत्र के कुदारन निवासी 31 वर्षीय सतीश मौर्य पुत्र नंदलाल मौर्य   गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी   ने घायल को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां पर  प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *