सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर, हेड कांस्टेबल रामजी एवं हेड कांस्टेबल निधि की टीम ने 18 मई 2026 को बरवानी निवासी रामलल्लू पुत्र स्व. पहलू (55 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 28 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद की। आरोपी को दोपहर 2:20 बजे गिरफ्तार कर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 95/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया तथा न्यायालय भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल रामजी एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज की टीम ने दो अभियुक्तों नंदलाल विश्वकर्मा (61 वर्ष) एवं धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (42 वर्ष), निवासी अटारी रोड थाना अटारी रोड जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से कार्ल्सबर्ग एलीफैंट बियर के 4 कैन, किंगफिशर बियर के 6 कैन, मैजिक मोमेंट्स की 2 बोतल, इम्पीरियल ब्लू की 3 बोतल, मैकडॉवेल्स की 2 बोतल, रॉयल स्टैग की 3 बोतल, 8 पीएम की 1 बोतल तथा देसी दारू बंटी बबली का 1 पाउच बरामद किया। कुल बरामदगी 7 लीटर 360 मिलीलीटर शराब की रही। दोनों आरोपियों को क्रमशः शाम 7:21 बजे एवं 7:25 बजे गिरफ्तार कर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। सभी आरोपियों को 19 मई 2026 को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
