एनटीपीसी कोलडैम ने आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रदान किए गैस चूल्हे
विलासपुर।एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों के अंतर्गत दिनांक 8 अक्तूबर 2025 को हरनोड़ा सर्कल में पोषण…
विलासपुर।एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों के अंतर्गत दिनांक 8 अक्तूबर 2025 को हरनोड़ा सर्कल में पोषण…
जीएसटी कर सुधार से देश की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत – ए. के. शर्मा *देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के…
वीजपुर । एनटीपीसी रिहंद नगर में बुधवार को एन बी सी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ । एन…
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमृतसर रेलवे स्टेशन का किया जा रहा है पुनर्विकास नई दिल्ली । रेल एवं…
चन्दौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य , ब्लॉक प्रमुख सदर, मुख्य…
नेशनल पीआर कॉनक्लेव–2025’ : संवाद, विश्वास और नई सोच का संगम* राँची।सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा आयोजित “नेशनल पीआर कॉनक्लेव–…
रांची । सीएमपीडीआई नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में भाग ले रहा है। इस…
औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर ने ग्रामीण बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया। नबीनगर के शिवनपुर…
वाराणसी: राजातालाब तहसील व आराजीलाईन ब्लॉक के पास राजमार्ग 19 राजातालाब चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय-शौचालय नहीं होने के कारण यात्रियों…
एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क रायपुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। अतः शासन की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें। एग्रीस्टैक में आधार-आधारित पंजीयन और ई-केवाईसी की व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा। गत वर्ष राज्य के 25.49 लाख किसानों ने धान विक्रय किया था। वर्तमान वर्ष में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। शेष किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में सभी समितियों और जिला कलेक्टरों को पूर्व में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य के 20 हजार ग्रामों में से 13 हजार 879 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया है। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी की रिपोर्टों का 2 से 14 अक्टूबर 2025 तक ग्राम सभाओं में पठन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में मुनादी कर सूचना दी गई है और सर्वे सूची का पंचायत भवनों में प्रदर्शन (चस्पा) भी किया गया है। इस कार्यवाही की सतत निगरानी जिला कलेक्टर, खाद्य अधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। यह पहल “डिजिटल एग्रीकल्चर और गुड गवर्नेंस” की दिशा में राज्य का एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।