अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

Spread the love

राँची।अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।  ।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उनकी आगे की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं एवं उनकी माताओं को चुन्नी, जबकि छात्र एवं उनके पिताओं को शॉल एवं मिठाई का डब्बा भेंट किया गया। साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि अधिकांश लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं, जिनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराया गया,जिससे वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि, “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आज के डिजिटल युग में तकनीकी संसाधनों तक पहुंच हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव इन प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। हमें विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।”

विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए अर्पिता महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्षा रीता मिश्रा, रूपा रानी, रीता तिवारी एवं नीरू हंजुरा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थीं।

अर्पिता महिला मंडल समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित है तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *