रायबरेली के आलोक शर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित

Spread the love

रायबरेली / रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी (NTPC) कॉलोनी के निवासी आलोक शर्मा ने एक बार फिर खेल जगत में जिले और देश का मान बढ़ाया है। भारतीय दिव्यांग डार्ट्स एसोसिएशन (IDDA) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, आलोक का चयन मलेशिया में होने वाली सेलांगोर ओपन 2026 अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। आलोक को उनके राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल के आधार पर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

आलोक शर्मा न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उच्च योग्यता प्राप्त की है  अपनी बी.टेक (B.Tech) और एम.टेक (M.Tech) की डिग्री प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से प्राप्त की है। वह मैदान पर डार्ट्स के साथ-साथ क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। डार्ट्स में चयन से पहले आलोक शर्मा पैरा क्रिकेट के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं  आलोक ने नवंबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से श्रीलंका में मैच खेला था।  हाल ही में अप्रैल 2026 में भी उन्होंने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।   सेलांगोर ओपन 2026 – डार्ट्स चैंपियनशिप। : यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 23 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयन के आधार पर खिलाड़ी को आधिकारिक टीम किट, आवास और तकनीकी स्टाफ का सहयोग प्रदान किया जाएगा। भारतीय दिव्यांग डार्ट्स एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि आलोक शर्मा मलेशिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *