एनटीपीसी दर्लीपाली के हेड ऑफ प्रोजेक्ट बने आलोक कुमार त्रिपाठी

Spread the love

सुंदरगढ़। एनटीपीसी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार त्रिपाठी ने 6 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी दर्लीपाली में हेड ऑफ प्रोजेक्ट (परियोजना प्रमुख) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा में इसी पद पर कार्यरत थे।

श्री त्रिपाठी को एनटीपीसी में तीन दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1989 में जी.बी. पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1991 में PMI, नोएडा में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में एनटीपीसी से जुड़े और वर्ष 1992 में उनकी नियमित नियुक्ति हुई।

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने सिंगरौली में C&I मेंटेनेंस के साथ-साथ विंध्याचल, कुडगी, ऊंचाहार और रामागुंडम में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इन कार्यों के दौरान उन्हें परिचालन, रखरखाव और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

एनटीपीसी दर्लीपाली में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब स्टेशन परिचालन उत्कृष्टता, स्टेज-II परियोजना के विकास, सतत विकास और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। एनटीपीसी की विभिन्न बड़ी परियोजनाओं में लंबे अनुभव के साथ  त्रिपाठी के नेतृत्व से दर्लीपाली की आगामी परियोजनाओं और परिचालन गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *