मानसून के पहले ही निकायों में जल निकासी व्यवस्था को सुनिश्चित कर ले सभी ईओ – ए.के.शर्मा

Spread the love

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

नई स्कीम के अन्तर्गत अविकसित/अनाधिकृत कालोनीवासियों को भी मिलेगा विद्युत कनेक्शन, बास-बल्ली लगाकर तार खिचने से मिलेगा छुटकारा – ऊर्जा मंत्री

सभी निकायों में स्टेडियम, अच्छे पार्क, वाकिंग टैªक का प्रपोजल बनाकर भेजें-नगर विकास मंत्री

भदोही / मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय योजनाएं एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, स्त्रोत उ0प्र0 व जनपद प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगरीय निकायों के चेयरमैन व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी व अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राजस्व, विकास व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सीएम डैशबोर्ड में ई, डी, सी श्रेणी में रहने वाले विभागों की प्रभारी मंत्री ने प्रभावी विकास कार्य करते हुए अगले माह के रैकिंग में सुधार का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में पीओ नेडा द्वारा बताया गया कि इस माह 58 सोलर सिस्टम लगाये गये है। अगले दो माह में अभियान चलाकर वृहद स्तर पर लोगों को योजनाओं से संतृप्त करते हुए ए श्रेणी में रहने की प्रतिबद्धता जताई गई।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम द्वारा बताया गया ट्रान्सफार्मर वर्कशाप पर लोड है। पिछले महीने 124 ट्रॉन्सफार्मर समय-सीमा में बदले गये थे। ऊर्जा मंत्री द्वारा आरडीएसएस योजना में कितने मजरे लिए गये पूछने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि 37 मजरे को कवर किया गया है। ऊर्जा मंत्री द्वारा बताया गया कि अभी हाल में शुरू किये गये नये अभियान के क्रम में अब अविकसित/अनाधिकृत कालोनीवासियों को भी कनेक्शन दिया जायेगा। पूर्व में जहॉ पर बास बल्ली लगाकर विद्युत तारों को खिचा गया था। कनेक्शन हेतु आवेदन देने पर वहॉ भी विद्युत खम्भे लगाकर सुरक्षित तरीके से विद्युत उपलब्ध कराया जायेगा।

डीएफओ द्वारा बताया गया कि वृहद वृक्षारोपण महाअभियान द्वारा प्राप्त 12 लाख 60 हजार वृक्षारोपण लक्ष्य के क्रम में वन विभाग के विभिन्न नर्सरीयों में 24 लाख पौधे तैयार किये गये है। विभिन्न विभागों द्वारा 25 जून से पौधे उठान के साथ ही जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक वृक्ष मॉ के नाम अभियान सहित वृक्षारोपण को सम्पादित किया जायेगा।
जनपद प्रभारी मंत्री ने उद्यान विभाग के अन्तर्गत हॉर्टीकल्चर, फ्लोरीकल्चर पर बल देते हुए सब्जी, फल, फूल के उत्पादन को नवीन तकनीकी आधारित बढ़ाते हुए दुबई शारजहॉ देशों को बाबतपुर एयरपोर्ट से निर्यात करने का निर्देश दिया।
नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के मंत्री होने के नाते प्रभारी मंत्री ने दोनों विभागों के अधिकारियों को एक साथ बैठक कर निकायो व जनपद के विकास हेतु समन्वय व सहयोग से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भी जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये गये प्रभावी कार्यो से प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया गया। बैठक में अन्य जनप्रतिनिधिगण व समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *