प्रशासन एकादश ने उद्घाटन मैच में मीडिया एकादश को 28 रनों से हराया

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाए।

अश्विनी पटेल ने 12 रन और सर्वेश सिंह ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। मीडिया एकादश की ओर से भीम जायसवाल ने 3 विकेट, बादल ने 2 विकेट, जबकि प्रभात कुमार, देवी शक्ति उर्फ राजा, रवि सिंह और राकेश गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। प्रभात ने सर्वाधिक 11 रन बनाए, जबकि बादल ने 14 रन, निशांत ने 10 रन और अन्य बल्लेबाजों ने सीमित योगदान दिया।

प्रशासन की ओर से अमित ने 3 विकेट और दीपक ने 2 विकेट झटके।बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच की कमेंट्री इरफान खिलाड़ी ने की। समापन पर मुख्य अतिथि और समारोह अध्यक्ष द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन समिति ने अतिथियों और मीडिया टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *