आदर्श रामलीला व दुर्गा पूजा समिति का गठन,प्रदीप कुमार पटेल बने अध्यक्ष

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र । घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में रविवार को आगामी श्री आदर्श रामलीला मंचन एवं मां दुर्गा पूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ग्राम प्रधान (प्रशासक) कृष्णानंद सोनी की अध्यक्षता एवं अशोक सिंह खरवार की अगुवाई में हुई बैठक में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला समिति, घघरी-2026 का गठन किया गया। समिति में प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उपकोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक तथा उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यकारी पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 19 अक्टूबर को नवमी पर कन्या पूजन, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला और दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश कुमार गुप्ता, काशीराम गुप्ता, राम सुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, राम भजन, जवाहर, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल, सोमारु प्रसाद, देव कुमार, रामचंद्र, सुमित कुमार गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *