एनसीएल में ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का हुआ आयोजन

Spread the love

 दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को ₹ 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान’

सिंगरौली, सोनभद्र। एनसीएल की बीना परियोजना ने गत सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से श्एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्रामश् का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान स्टेट  बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी सत्येंद्र कुमार के परिजनों को कुल ₹ 1 करोड़ की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत सत्येंद्र कुमार की धर्मपत्नी बेबी देवी को यह राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (बीना), प्रदीप कुमार जाना उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने  कहा कि अपनों के जाने के दुरूख की भरपाई कोई भी आर्थिक सहायता दूर नहीं कर सकती, लेकिन विपत्ति के समय मिला यह वित्तीय सहारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सुरक्षा का अहसास कराता है। इससे शोकाकुल परिजनों को नई उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *