बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित कुदारन के पास गुरुवार शाम को लगभग छः बजे अज्ञात बाइक की चपेट में आने से अहरौरा से अदलहाट की तरफ जा रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की  वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित कुदारन के पास अहरौरा से अदलहाट की तरफ पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।  प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की डाफी वाराणसी निवासी 35 वर्षीय मृतक बसंत कुमार पुत्र पन्नालाल के जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से पहचान किया गया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया है। वही अज्ञात बाइक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *