एनटीपीसी कहलगांव में फायर सर्विस वीक का अत्यंत प्रभावशाली एवं जन-जागरूकता केंद्रित आयोजन किया गया

Spread the love

सतर्कता ही सुरक्षा : सीआईएसएफ फायर विंग एनटीपीसी कहलगांव की पहल”

भागलपुर।।एनटीपीसी कहलगांव में Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) फायर विंग द्वारा फायर सर्विस वीक का अत्यंत प्रभावशाली एवं जन-जागरूकता केंद्रित आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का विकास तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर आज CISF फायर विंग द्वारा CISF परिवार की महिलाओं एवं NTPC टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं को एलपीजी (LPG) सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा घरेलू स्तर पर आग से बचाव के व्यवहारिक उपायों से अवगत कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के उपयोग का प्रायोगिक (Hands-on) प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता का विकास हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, टाउनशिप सुरक्षा कर्मियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी सुझाव (Fire Safety Tips) प्रदान किए गए तथा होज ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उनकी दक्षता, समन्वय एवं आपातकालीन तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। CISF फायर विंग का यह सराहनीय प्रयास न केवल अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।सीआईएसएफ फायर विंग की यह पहल उनकी उच्च पेशेवर दक्षता, अनुशासन, समर्पण एवं जनसुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *