एनटीपीसी सिंगरौली में 51वाँ स्थापना दिवस : ऊर्जा, पर्यावरण और उत्कृष्टता का उत्सव 

Spread the love

एनटीपीसी सिंगरौली हमारे संगठन की गौरवशाली परंपरा का आधारस्तंभ है। यह केवल विद्युत उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का प्रेरक स्रोत हैसंदीप नायक, कार्यकारी निदेशक

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली ने 7 नवम्बर को उल्लास, ऊर्जा और गर्व के साथ 51वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया। यह अवसर न केवल संगठन की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के प्रति एनटीपीसी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक भी रहा।

समारोह की शुरुआत प्रातः वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवार जनों, वनिता समाज, सीआईएसएफ एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल “हरित एनटीपीसी, स्वच्छ भारत” के संकल्प को सशक्त करती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठन की गहरी निष्ठा को दर्शाती है।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रशासनिक भवन पार्क में संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराने से हुआ। इसके उपरांत भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया तथा राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का प्रेरक संदेश लाइब्रेरी सभागार, प्रशासनिक भवन और एम.टी.पी. सभागार से सीधा प्रसारित हुआ।

सेवा भवन पार्क में संदीप नायक जी द्वारा केक काटने एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाने के साथ समारोह का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस क्षण ने पूरे परिसर में शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश प्रसारित किया।

अपने संबोधन में श्री नायक ने कहा “एनटीपीसी सिंगरौली हमारे संगठन की गौरवशाली परंपरा का आधारस्तंभ है। यह केवल विद्युत उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का प्रेरक स्रोत है। हमें न केवल ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी रहना है, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता और नवाचार की भावना से भी नेतृत्व करना है। हर कर्मचारी, संविदा कर्मी और परिवारजन इस यात्रा के सच्चे भागीदार हैं।” उन्होंने सभी को दक्षता, टीम भावना और हरित सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।  श्री नायक के प्रेरक उद्बोधन और सुरक्षा क्विज़ प्रतियोगिता के पश्चात संविदा कर्मियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति, एकता और पर्यावरण संरक्षण की झलक देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया। आवासीय परिसर में स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करते हुए परियोजना प्रमुख द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क का शुभारंभ किया गया, जो स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं वरिष्ठ सदस्याएँ;  सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण);  पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (रसायन एवं बी.ई.);  रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना);  विवेक आर्य, कमांडेंट, सीआईएसएफ; साथ ही सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, कर्मचारीगण, संविदा कर्मी एवं परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *