शीत ऋतु की शुरुआत में,पीवीयूएनएल की बनहरडीह कोयला खनन परियोजना ने सीडी गतिविधि के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

लातेहार।शीत ऋतु की शुरुआत में, पीवीयूएनएल की बनहरडीह कोयला खनन परियोजना ने सीडी गतिविधि के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। आज लातेहार स्थित बनहरदी परियोजना कार्यालय के निकट ज़रूरतमंदों और वृद्धों को लगभग 60 कंबल और नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर बनहरदी के महाप्रबंधक  निरोद कुमार मल्लिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राप्तकर्ताओं ने इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

NTPC

इस कार्यक्रम में बनहरदी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एम चंद्रसेग़र, आर बी सिंह,  सिद्धार्थ शंकर, तथा  वरिष्ठ प्रबंधक (आर एंड आर ) विनेश कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *