लेखपाल क्षति हुई फसल का कर रहे सर्वे

Spread the love

शाहगंज/सोनभद्र। क्षेत्र में मोंथा चक्रवात और भारी बरसात से धान समेत आलू आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर धान की फसलें गिर गयी है। जो फसलें खड़ी भी हैं उसमें भी अंकुर आने लगा है। खेतों में बरसाती पानी भरने के कारण धान की फसलें सढ़ रही है। यही हाल आलू आदि फसलों की भी है। इससे किसान चिंतित है। 

    शासन के निर्देश पर फसल क्षतिपूर्ति के लिए कृषि तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी सर्वे में जुटे हुए है। इसी क्रम में घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढुटेर में क्षेत्रीय लेखपाल गोपेन्द्र पाण्डेय द्वारा धान और आलू आदि की नुकसान हुई फसलों का सर्वे किया गया। इस दौरान सोमवार को लेखपाल ने बताया कि बरसात के कारण क्षति हुई फसलों का सर्वे करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। सर्वे कर नुकसानी का आकंलन किया जायेगा। जिन किसानों की फसल क्षति हुई उन्हे मुआवजा मिलेगा।

   इस मौके पर मनोज सिंह पटेल, आशीष पटेल, तपेश्वर मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, सुदर्शन, गिरजा, कमलेश चौहान, श्री चौहान, अखिलेश मौर्य, बबलू चौहान, विजय कुमार मौर्य, मंगला पाण्डेय, छविन्द्र चौहान, सुभाष पासवान, भगवानदास मौर्य, उमेश चौहान, शक्ति चौहान, प्रदीप दूबे, दीपक पाण्डेय, शिवशंकर चौहान, धुमकर चौहान, सुधेन्द्र पाण्डेय, रामनाथ चौहान, आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *