एनटीपीसी विंध्याचल में ऊर्जा, सहभागिता और उत्कृष्टता के साथ ‘संगठनात्मक गौरव’ का उत्सव सम्पन्न

Spread the love

सोनभद्र/सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी मूल मूल्य “संगठनात्मक गौरव” के महीनेभर चले उत्सव का भव्य समापन 2 नवम्बर 2025 को अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण),  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(चिकित्सा) तथा  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में संगठन के प्रति गौरव और आत्मीयता की भावना को और प्रबल किया।

श्री नवनीत कुमार, अपर महाप्रबंधक(प्रचालन) एवं ‘संगठनात्मक गौरव’ के कोर वैल्यू चैम्पियन के नेतृत्व में पूरे माह विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। दैनिक नेतृत्व संदेश, एनटीपीसी की उपलब्धियों व नवाचारों से संबंधित अपडेट्स और संवादात्मक सत्रों ने कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। विंध्यनगर टाउनशिप के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म ने एनटीपीसी विंध्याचल की कार्य-संस्कृति और सामुदायिक भावना को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया।

पूरे माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं ने कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, संविदाकर्मियों और बच्चों को एक साथ जोड़ा। कहानी लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और कोलाज मेकिंग जैसी सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और एनटीपीसी के प्रति गौरव को व्यक्त किया। वहीं क्विज़ और क्रॉसवर्ड जैसी बौद्धिक प्रतियोगिताओं ने उत्साह बढ़ाया। रस्साकसी और रिले रेस जैसे खेल आयोजनों ने परिवारों को एकजुट कर एक ऊर्जावान और आनंदमय वातावरण बनाया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि वे संगठन की संस्कृति को मजबूत करते हुए मूल्यों को दैनिक कार्यशैली में समाहित करते हैं। उपलब्धियों का उत्सव मनाकर और सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल अपने कर्मचारियों में स्वामित्व, नवाचार और गौरव की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है, जिससे उत्कृष्टता और स्थिरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और भी दृढ़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *