सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा 30 अक्टूबर, 2025 को सेक्टर-20 स्थित एसएसआरवीएम इस्पात अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

NTPC

मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सीएसआर),टी जी कानेकर इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सतर्कता)एवं एसीवीओ,रंजन भारती, एसएसआरवीएम आईईएमएस, सेक्टर-20 के निदेशक, कैप्टन आलोकेश सेन, उप महाप्रबंधक (सतर्कता),संदीप बंसल,उप महाप्रबंधक (सतर्कता),एस के एस राजपूत, सहायक महाप्रबंधक (शिक्षा),डॉ. सुश्रीता दाश और विद्यालय के अन्य शिक्षकगण तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। गणमान्यों ने पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। 

 भारती द्वारा एसएसआरवीएम आईईएमएस, सेक्टर-20 के विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने समारोह के दौरान सतर्कता विषय पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया। 

30 अक्टूबर को सेक्टर-14 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी इसी प्रकार का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीपीएस की प्रधानाध्यापिका तन्वी रायज़ादा, एस.के.एस राजपूत और सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता)अबनी बिस्वाल उपस्थित थे। सतर्कता निरीक्षक श्री गौतम दास ने समारोह का समन्वयन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *