बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड में इन दिनों वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह हो गई है  किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गावों में  बेमौसम  बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दिन बुधवार की रात लगभग एक बजे से मुशलाधार वर्षा होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया है। जानकार बताते हैं कि ऐसी वर्षा लगभग पचास साल पहले हुआ करती थी जिसमें नदी नाले में पानी भर जाता था। परंतु आज के समय में बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद हराम कर दी है।मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।खेत तालाब बन गए हैं।सावन के महीने जैसा दृश्य दिखने लगा है।
    बता दें यह महीना धान के काटने का है। किसान लक्ष्मण दूबे,सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र, अब्दुल जब्बार खान, राम जी यादव, मुन्ना मौर्य, कमालूदिन आदि ने बताया कि महीना धान तैयार था जिसकी मजदूरों से कटाई चालू हो गई थी परन्तु इंद्रदेव की बे मौसम बारिश से धान सड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। धान नीचे पानी उपर से वह रहा है। इसी में मौसम विभाग की चेतावनी दी है कि इस तरह का मौसम अभी दो तीन दिन तक रहेगा। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है रात दिन मेहनत कर किसी तरह किसान अपनी फसल तैयार किया परंतु वे मौसम बारिश के कारण किसान लाचार हो गया है। भारी वर्षा के बीच हवा का तूफानी रुद्र रूप धान को तहस नहस कर दिया है। लगभग धान जमीन पर गिर गए हैं। जानकारों की मानें तो शेष बचा धान भी गिर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *