स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोगों को दीपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएं*
*दीपावली पर्व पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा लोगो मिले-डॉ नीलकंठ तिवारी*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने प्रदेश व जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली, जिसे दीपावली भी कहते हैं, भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे ‘प्रकाश का पर्व’ भी कहा जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से अन्धकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत, और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगो से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाए जाने के साथ ही आतिशबाजी के दौरान अपने नन्हें छोटे बच्चों के साथ रहने एवं अपनी देखरेख में आतिशबाजी का आनंद उठाने की अपील की है।
प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीपावली पर्व की लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक हैं। दिवाली का प्रकाश लोगों के जीवन को रोशन करे और इसे प्रेम, आनंद और समृद्धि से भर दे। लोगों के घर में दीये जगमगाएँ और आशा की लौ प्रदेश एवं लोगों के मार्ग को रोशन करे।
पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने लोगों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीवाली का पर्व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ लोगों से मनाए जाने की अपील की है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
