बीसीसीएल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक,कार्यशाला एवं ‘वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन’ गतिविधियों का आयोजन

धनबाद।विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के तहत बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आज स्वच्छता, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और अपशिष्ट सामग्री के उपयोग को रचनात्मक रूप में प्रोत्साहित करना रहा।

NTPC

ब्लॉक-II क्षेत्रीय कार्यालय में स्वच्छता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कतरास एवं ब्लॉक-II क्षेत्र से आए कलाकारों ने ‘कचरा का भूत’ शीर्षक से नाटक प्रस्तुत किया। नाटक का मुख्य उद्देश्य कचरा न फैलाने, अपशिष्ट का सही निपटान करने और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित करना था। नाटक की हास्य-व्यंग्य शैली ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर  राजीव कुमार (महाप्रबंधक),क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन)  अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन)  प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन)  वैभव सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जन-जागरूकता गतिविधियाँ स्वच्छता को एक जन-आंदोलन के रूप में मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाती हैं।

इसी क्रम में, क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष (ब्लॉक-II) में ‘ठोस अपशिष्ट एवं ई-वेस्ट प्रबंधन पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, वाशरी डिवीजन में आज ‘वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन’ अभियान के तहत दो रचनात्मक पहलें आयोजित हुई। दुधिया कोल वाशरी (दुग्दा) में अपशिष्ट सामग्री एवं उपयोग किए जा चुके गमबूट्स को एकत्रित कर उन्हें पौधों के गमलों (प्लांटर्स) के रूप में परिवर्तित किया गया। यह पहल पुनर्चक्रण की भावना को सशक्त करने और परिसर को हरा-भरा तथा आकर्षक बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।

इसके साथ ही सुदामडीह कोल वाशरी में भी ‘वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन’ के तहत पुराने टायरों एवं स्क्रैप सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग कर टेबल एवं सीटों का निर्माण किया गया, जिसका उपयोग कार्यालय परिसर के आस-पास खुले स्थानों में बैठने के लिए किया जाएगा। यह पहल कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अपशिष्ट सामग्री के सृजनात्मक पुन: उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

बीसीसीएल के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य न केवल स्वच्छता और पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को भी सुदृढ़ करना है।

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत बीसीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रों में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निपटान एवं हरित पहल को संस्थागत रूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन का लक्ष्य कार्यस्थलों को स्वच्छ, हरित और सतत विकास के अनुरूप बनाए रखना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *